जालंधर (गुरदीप सिंह) बीती रात थाना 2 के बाहर लोगों की भीड़ उम्र बैठी जब नीतीश नाम के लड़के ने एक लड़की का बीच रास्ते हाथ पकड़ लिया। सूत्रों के साथ मिली जानकारी से यह पता लगा है कि लड़की एक मॉल में काम करती थी और नीतीश जोकि करार खां मोहल्ले का रहने वाला है। वह पिछले 15 दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था और उसे तंग कर रहा था। लड़की ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह लड़का मुझे परेशान कर रहा है और आज तो इसने हद ही कर दी। बीच रास्ते में मेरा हाथ खींचकर उसने मुझे दोस्ती करने के लिए मजबूर किया और जब मैं नहीं मानी तो लड़के ने मुझे मारा और धमकाया। पीड़़ुित लड़की ने कहा कि इस संबंधित जब मैंने अपने साथ काम करने वाले लोगों को बताया तो उन्होंने समय पर आकर बीच बाजार में उसकी मदद की और इसी बीच लड़के ने अपने साथियों को फोन किया और 20-25 लड़कों को वहां बुला लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ काम करने वाले लड़कों को भी पीटा। तभी वहां खड़े लोगों ने उस लड़के को पकड़ा और उसे डिवीजन नंबर 2 के हवाले कर दिया। कुछ समय बाद लड़के के परिवार वालों ने आकर लड़की से माफी मांगी और लड़के को माफ करने के लिए कहा सूत्रों से मिली जानकारी उनके अनुसार पता चला है कि दोनों पार्टियों का आपस में राजीनामा हो चुका है।
Check Also
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा हर्ष भारद्वाज को भाजपा जालंधर शहरी के नए बने 14 नंबर मंडल का बनाया गया अध्यक्ष
जालंधर 23दिसंबर(रमेश कुमार) आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन और भारतीय जनता पार्टी …